अल्मोड़ा, फरवरी 12 -- दन्या। धौलादेवी ब्लॉक की पहली क्षेत्र पंचायत बैठक हुई। बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क सहित अनेक मुद्दों पर तीखी बहस हुई। विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।पहली बैठक तय समय से एक घंटा देरी से शुरू हुई। सबसे पहले ऊर्जा निगम की समीक्षा हुई। प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने बिजली आपूर्ति की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाए। पोखरी के प्रधान संतोष टम्टा, आन सिंह गैड़ा, शेखर पांडे, प्रकाश भारती आदि ने नौगांव, कुंजागूंठ, बरतोली, चौना, सेली, बजेला, चौनडुंगरी में बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। ईई कन्हैया जी मिश्रा ने एक माह में व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...