देहरादून, फरवरी 11 -- पौड़ी। बीडीसी बैठकों में जिला स्तरीय अफसरों के नहीं आने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। कल्जीखाल ब्लाक के कनिष्ठ उपप्रमुख दीपक असवाल ने कहा कि ब्लाक में बीडीसी बैठकों का आयोजन रोस्टर के अनुसार ही होता है इसके बाद भी जिला स्तरीय अफसर इन बैठकों से दूरी ही बना रहे है। बीडीसी बैठकों में हिस्सा नहीं लिए जाने से क्षेत्रीय समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाता और जो अफसर आते है उनके पास समस्या सुनने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रहता। कनिष्ठ उपप्रमुख दीपक असवाल ने आगामी 13 फरवरी को आयोजित होने वाली कल्जीखाल बीडीसी में जिला स्तरीय अफसरों की उपस्थित को लेकर सीडीओ को भी ज्ञापन दिया गया है। सीडीओ ने कनिष्ठ उपप्रमुख को आश्वासन दिया कि 13 फरवरी को होने वाली बैठक में जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहेंगे। इस दौरान भागेंद्र सिंह बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.