सिद्धार्थ, दिसम्बर 23 -- बांसी। विकास खंड बांसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह ने बांसी ब्लॉक में एक प्रकाशित निविदा को को लेकर सवाल उठाते हुए खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर निरस्त करने की मांग की है। अवगत कराया कि एक अखबार में प्रकाशित कार्यालय क्षेत्र पंचायत बांसी का अल्पकालीन निविदा सूचना पूर्ण रूप से कूटरचित एवं भ्रामक प्रतीत हो रहा है। उसमें प्रकाशित निविदा सूचना मे परियोजनाओं की आगणन की धनराशि से निविदा की धनराशि (जीएसटी सहित) कम है। प्रकाशित निविदा सूचना में लिखित अधिकांश परियोजनाओं का ई ग्राम स्वराज पर अपलोड अनुप्रय कार्ययोजना सहित मुख्य कार्ययोजना मे नहीं है। प्रकाशित निविदा किसके आदेश पर प्रकाशित की गई इसका भी जिक्र नहीं है। यदि इसे निरस्त नहीं किया गया तो वह डीएम से इसकी शिकायत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...