गढ़वा, अगस्त 14 -- मझिआंव। मोरबे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी व समाज सेवी मोहन प्रसाद के बड़े पुत्र 42 वर्षीय मनोज कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उसके पिता ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मनोज के निधन से मोरबे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बिश्रामपुर विधायक सह मोरबे गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह, पंचायत की मुखिया निर्मला सिंह, प्रतिनिधि ललन सिंह सहित अन्य कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...