बोकारो, दिसम्बर 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की और से आयोजित एलीट ग्रुप टी - 20 मैच 20 जनवरी से खेले जाएंगे। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ ने बताया कि एलीट ग्रुप की 10 टीमों को लॉटरी के माध्यम से दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में बोकारो प्रोग्रेसिव किकेट क्लब, स्टार क्रिकेट एकेडमी, दुर्गा इलेवन जूनियर, बोकारो किकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर व डीपीएस की टीम शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में जीपीपीएस चास, बोकारो चैलेंजर क्रिकेट क्लब, दुर्गा इलेवन, सेक्टर नाइन क्रिकेट एकेडमी व वाईकेडीसीसी की टीमों को रखा गया है। इस सीजन से जेएससीए की ओर से आयोजित होने वाले सीनियर अंतर जिला एचपी बोधन वाला ट्राफी टूर्नामेंट रंगीन कपड़ों में सफेद गेंद से खेला जाएगा। जेएससीए के टूर्नामेंट को देखते हुए एलीट ग्रुप टी - 20 क्रिकेट टूर...