बदायूं, फरवरी 26 -- नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कक्षा चार और पांच के बच्चों ने सुंदर-सुंदर विज्ञान के मॉडल बनाए। उद्घाटन विज्ञान की शिक्षिका तबस्सुम खान व शैफाली माहेश्वरी ने किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडलों का अवलोकन कर सराहना की। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी, सौर ऊर्जा, दांतो के प्रकार, सौर मंडल, रेन हार्वेस्टिंग, सेव अर्थ, ग्लोब, वोलकेनो, वाटर कूलर, घरों के प्रकार, जल संरक्षण, खाद्य श्रृंखला, दिन रात, चंद्रयान-3 सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। इस मौके पर विज्ञान शिक्षक निशा शर्मा, पंकज माहेश्वरी, अतुल वार्ष्णेय, देवेश सिंह, पीयूष यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.