सीतापुर, दिसम्बर 30 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, सिधौली का निरीक्षण किया। जहां रजिस्टर में शिकायतकर्ता की शिकायत पर प्रस्तुत आख्या गलत पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी किया। साथ ही मनरेगा से संबंधित फाइलों में कमियां पाए जाने पर एपीओ और कार्य में लापरवाही मिलने पर जेई को भी नोटिस दिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी की सेवापुस्तिका में अर्जित अवकाश, चिकित्सीय अवकाश आदि का अवलोकन किया तथा पुरानी पेंशन से संबंधित अभिलेखों को भी देखा। कमियां पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिकायत रजिस्टर में मोबाइल नम्बर अंकित न होने पर जिलाधिकारी ने ना...