पाकुड़, नवम्बर 8 -- महेशपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर का बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव तथा सीओ संजय कुमार सिंहा ने शनिवार सुबह विद्यालय अवधि में निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी को विद्यालय के निकट कुछ दिनों पूर्व गिरे बरगद पेड़ की डाल को हटवाने के लिए मजदूर लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि इस गिरे हुए डाल को हटाने का कार्य करा दिया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी, सहायक अध्यापक संतोष रविदास, सहायक अध्यापिका सुष्मिता तिवारी, बेबी कुमारी, किरण भगत को बच्चों को अनुशासन के प्रति सचेत रहने तथा बच्चों को गुण...