पाकुड़, दिसम्बर 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के दमदमा गांव स्थित दमदमा लैंप्स का गुरुवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिंहा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान द्वय अधिकारियों ने धान अधिप्राप्ति कार्य का बारी-बारी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ एवं सीओ ने दमदमा लैंप्स सचिव जहांगीर आलम को धान अधिप्राप्ति को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित किए गए राशि व मानकों के अनुरुप किसानों से धान की खरीद करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारुकी, प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सहित निबंधन कराए किसान उपस्थित थे। फोटो संख्या- 10- दमदमा लैंप्स में धान अधिप्राप्ति कार्य का निरीक्षण करते बीडीओ व सीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.