बदायूं, जुलाई 29 -- सरकार की सबसे बड़ी रोजगार योजना मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बीडीओ व ब्लॉक स्टाफ पर आरोप है एमएमएस ऐप को अन्य लोगों के मोबाइल में रजिस्टर कराकर फर्जी हाजिरी लगवा रहे हैं और बिना कार्य कराए मजदूरी का पैसा निकाल रहे हैं। ग्राम पंचायत शिवनगर की जांच में खुलासा हुआ कि मौके पर कोई श्रमिक उपस्थित नहीं था, न ही कोई कार्य हुआ, फिर भी पोर्टल पर कार्य पूर्ण दिखाया गया। ग्राम प्रधान के सामने फर्जी हाजिरी लगाने वाले व्यक्ति ने खुद स्वीकार किया उपस्थिति फर्जी थी। ग्राम रोजगार सेवकों को न तो ईपीएफ पासवर्ड दिया जा रहा है, न ही मानदेय समय से मिल रहा है, जिससे वे हताश होकर 14 जुलाई से कलमबंद हड़ताल पर हैं। सेवकों का आरोप है ब्लॉक अधिकारी उन्हें हटाकर पंचायतों पर मनमानी करना चाहते हैं। रोजगार सेवकों ने शासन से मांग ...