सीवान, जनवरी 7 -- सिसवन। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत स्वच्छता समन्वयक चंद्र प्रकाश से बीडीओ में स्पष्टीकरण की मांग की है। स्वच्छता समन्वयक लगातार 6 दिनों से कार्यालय नही आ रहे है। बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय नहीं आने से कई कार्य बाधित है। उनसे फोन से बात करने पर कई तरह के बहाने बना रहे हैं। नहीं आने और कार्य बाधित होने के कारण उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण के बाद उनपर आगे की कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा.।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...