पाकुड़, अगस्त 14 -- पाकुड़िया। प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक बुधवार को प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी की अध्यक्षता व बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। पूर्व में हुई बैठक में की गयी कारवाई की संपुष्टि की गई। इसके उपरांत बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने प्रखंड अंतर्गत 18 पंचायतो में विभिन्न योजनाओं का पूर्ण, अपूर्ण, सक्रिय एवं निष्क्रिय अद्यतन रिपोर्ट का विश्लेषण किया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों के कार्य प्रणाली के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा, आपूर्ति, समाज कल्याण, आवास सहित अन्य एक एक कर सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या एवं फसल बीमा योजना को लेकर गहन चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.