सासाराम, फरवरी 21 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। कार्यालय में बीडीओ मनोरमा कुमारी ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ शनिवार को सप्ताहिक बैठक की। बैठक में गांव की गलियों की सफाई, स्वच्छता शुल्क, सोखता, जियोटैग, शौचालय निर्माण का भुगतान सहित विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की। कहा कि लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत जो अभियान है उसे शत प्रतिशत पूरा करना है। कचरा को डब्ल्यूपीओ में अवशिष्ट करना है। सूखा कचरा गीला कचरा के लिए जो रिक्शा चल रहा है वह सभी वार्डो में सुचारू रूप से चले। प्रतिदिन का सफाई व जियोटैग सुनिश्चित करे। जिस पंचायत में समस्या हो बीसी मुखिया मिलकर समाधान करें। स्वच्छ्ता में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.