मोतिहारी, नवम्बर 25 -- पताही। पताही बीडीओ उदय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित योजना ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ उदय कुमार ने उपस्थित कर्मियों को कड़े शब्दों में आदेश दिया कि कचरा उठाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ससमय डोर टू डोर कचरा उठाव, यूजर चार्ज की वसूली एवं प्रखंड अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का जिओ टैग का कार्य पूरा करें। प्रखंड के परसौनी कपूर, नोनफरवा एवं देवपुर में लैंड इशू के कारण अभी तक डब्लूपीयू का निर्माण लंबित होने एवं पंचायतो में ठेला, ईo रिक्शा में खराबी का मामला सामने आया, जिसको लेकर प्रखंड समन्वयक श्याम किशोर मिश्रा को सुधार कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...