चतरा, अप्रैल 29 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखण्ड कॉलोनी इटखोरी में बीडीओ सोमनाथ वंकिरा व प्रधानाध्यापक भोलेनाथ पांडेय ने प्रथम कक्षा से लेकर अष्टम कक्षा तक के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। इस विद्यालय में कुल 196 बच्चे नामांकित हैं। बीडीओ ने अभिभावकों से कहा कि सरकार बच्चों को पढ़ने लिखाने के लिए किसी भी चीज की कमी नहीं होने दे रही है, सभी बच्चों को किताब कॉपी, खाने-पीने, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि दे रही है. आप सभी अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेंजे। बच्चों का पठन-पाठन अच्छे होगा, पढ़ाई कर लेगें तो आपके बच्चे का भविष्य उज्ज्वल होगा। मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जागेश्वर यादव, सहायक शिक्षक दिनेश राणा, मोहम्मद इस्लाम, महेंद्र पासवान, संयोजिका रेखा कुमारी, उपाध्यक्ष रूपा देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.