सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- नानपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड के कोइली पंचायत में सरकारी विभागों का निरीक्षण बीडीओ ने बुधवार को किया। बीडीओ आबिद हुसैन ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर हर बुधवार को सरकारी विभागों का निरीक्षण किया जाता है। इसी के तहत दिसंबर महीने के प्रथम बुधवार को कोइली पंचायत में चल रहे आंगनवाड़ी केंद, प्राथमिक और मध्य विद्यालय, जनवितरण दुकान, पंचायत विकास योजना, आरटीपीएस जैसी संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालयक कई कर्मी मौजूद थे। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...