गिरडीह, जनवरी 7 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में प्रखंड कर्मियों ने हिस्सा लिया। बैठक के प्रारंभ में उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ ली। शपथ लेते हुए क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार करने की बात कही गई। बीडीओ ने स्वयं कर्मियों को शपथ दिलाई, जिसमें प्रतिज्ञा ली गई कि वे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शपथ में कहा गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे और कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, हमेशा यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों व अन्य लोगों से भी इन नियमों का पालन करने की अपील करने का संकल्प लिया गया। कर्मियों ने सड़क दुर्घटना में पीड़ितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.