हजारीबाग, फरवरी 5 -- रखने का निर्देश बीडीओ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त रखने का निर्देश बरही प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त कराने के लिए बीडीओ जयपाल महतो ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश, सीट एरेजमेंट के अनुसार बैठने की व्यवस्था और सभी परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने नियंत्रण कक्ष एवं केंद्र परिसर में तैनात कर्मियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की। केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...