पाकुड़, दिसम्बर 13 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। बीडीओ टुडू दिलीप ने शुक्रवार को घाघरजानी स्थित कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में भौतिक संसाधन, पेयजल, शौचालय की स्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों का आकलन कर आवश्यक योजनाओं की सूची दो दिनों के भीतर जमा करने को कहा। बैठक में बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...