कटिहार, फरवरी 6 -- मनिहारी निस बीडीओ सनत कुमार ने गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। बीडीओ को बीईओ का अतिरिक्त पदभार मिलते ही प्रखंड के शिक्षकों ने खुशी जताया है। प्रधान शिक्षक कासीराम,संजय पांडेय, संतोष कुमार, पप्पु पासवान, किरण शंकर,किरण कुमारी,शशि भूषण सिन्हा, अनिल पासवान आदि ने बीडीओ को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि अतिरिक्त पदभार का कर्तव्य पूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंच कर बच्चो को पठन पाठन कराने का अपील किया है। मालूम हो कि 31 जनवरी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद बीईओ का पद रिक्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...