जहानाबाद, फरवरी 20 -- करपी। निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ प्रशांत कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को कई फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। जिसमे राशन कार्ड, वृद्धजन पेंशन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं सुधारने, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई कार्यों एवं समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी बात रखी। बीडीओ ने कई लोगो की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान कराया।बीडीओ ने कहा कि कोई भी प्रखंड निवासी सप्ताह के सोमवार ओर शुक्रवार को अपनी समस्या मुझसे मिलकर रख सकते है। समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिशा में कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रखंड नाजीर मृत्युंजय कुमार अकेला, तकनीकी सहायक संजीत कुमार, कार्यपालक सहायक विमल कुमार, आव...