गिरडीह, फरवरी 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने पत्र निर्गत करके बड़कीटांड़ के रोजगार सेवक मो नेजाम अहमद से स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि बड़कीटांड़ पंचायत के समाजसेवी सुरेन्द्र तुरी ने गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन देकर फर्जी मास्टर रोल भरकर पैसा का गबन करने का आरोप लगाया था। समाजसेवी ने आवेदन की प्रतिलिपि गांडेय प्रमुख और उप विकास आयुक्त गिरिडीह को भी दी है। आवेदन के माध्यम से सुरेश तुरी ने कहा कि पंचायत के रोजगार सेवक नेजाम अंसारी द्वारा मनरेगा योजनाओं में जो लेबर काम करता है, उसकी डिमांड न करके दूसरे लेबर की डिमांड करके फर्जी तरीके से मास्टर रोल भरकर पैसा का गबन किया जा रहा है। सुरेश तुरी के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में बीडीओ निशात अंजुम ने उक्त रोजगार सेवक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने कह...