मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने बुधवार को रोजगार सेवकों की बैठक लेकर पांच रोजगार सेवकों का वेतन रोक दिया। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए दिसंबर का वेतन रोकने की चेतावनी दी। बुधवार को खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने खंड विकास कार्यालय सभागार में रोजगार सेवकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार सेवक ई-केवाईसी और फैमिली आईडी बनाने में बहुत लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे जनपद में ब्लॉक का तृतीय स्थान आया है और जिला मुख्यालय से लगातार नाराजगी जताई जा रही है। उन्होंने पाडला, बैजनाथपुर,फौलादपुर, कल्याणपुर और अमानताबाद की प्रगति सबसे खराब बताते हुए इन पांचो ग्राम सभा के रोजगार सेवकों का मानदेय रोक दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर प्रगति में सुधार न हुआ तो सभी रोजगार सेवकों का मानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.