सिमडेगा, जनवरी 1 -- बानो, प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने बुधवार की रात गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। बीडीओ ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों,सड़क पर चल रहे राहगीरों और रेलवे स्टेशन के आसपास ठंड से ठिठुर रहे बूढ़े बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान वे स्वयं स्टेशन परिसर पहुंचे और प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों व ग्रामीणों से हालचाल जाना। मौके पर 25 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इधर कंबल पाकर प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन के प्रति अभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.