लोहरदगा, मई 23 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड की बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने गुरुवार को प्रखंड के भीठा पंचायत क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत के भीठा गांव में सीता देवी और ललिता देवी व कचमची में बंधन देवी का अबुआ आवास का निरीक्षण किया। लाभुकों से उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में जो भी समस्या है उसे जल्द निवारण किया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य को पूरा करें। भीठा में ही दुलारी देवी और फूलमनिया देवी का बागवानी का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् उन्होंने तेतरपोका गांव में मजबुला मीरदाहा का संवर्धन सिंचाई कूप निर्माण का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही इसे यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुखिया टेले उरांव, जनसेवक गौरी, रोजगार सेवक राम उरांव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.