पीलीभीत, फरवरी 5 -- बीसलपुर। बीडीओ सर्वेश कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर मनरेगा व ग्राम निधि से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। गोशालाओं में गोवंशीयों की देखरेख सही से किए जाने, गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा किए जाने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी किए जाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में संतोष कुमार वर्मा, राहुल गंगवार, जाकिर अली, रितेश शुक्ला, सचिन कुमार, मुकेश राना, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...