भागलपुर, जनवरी 7 -- प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा पीओ, आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ द्वारा आवास सहायक को चल रहे आवास सर्वेक्षण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लाभुक सर्वे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को विशेष निर्देश दिए कि आवास प्लस योजना सूची में शामिल परिवारों की पहचान करने के लिए सभी वार्डों में जाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...