देवघर, दिसम्बर 17 -- मारगोमुंडा। प्रखंड परिसर से मंगलवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा रथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बीडीओ में रबी फसल 2025-26 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रबी फसल जिसमें गेहूं, सरसों, चना आलू की बीमा कराने के बारे में जानकारी दी। कहा कि बीमा करने के लिए किसानों के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखा गया है। फसल बीमा करने वाले इच्छुक किसान नियत समय पर अपना-अपना फसल बीमा कर लें। बीमा कराने के लिए जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, भूमि स्वामित्व संबंधित प्रपत्र, बटाईदार किसान होने पर बंटाई प्रमाण पत्र, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आवश्यक है। कहा कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के लिए हरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.