कोडरमा, फरवरी 15 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि । प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ओमप्रकाश बड़ाईक ने शनिवार को प्रखंड अंतर्गत दुमदुमा स्थित बाबा घुड़मेश्वर धाम शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संभावित श्रद्धालुओं की संख्या तथा मेले के दौरान उत्पन्न हो सकने वाली समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि मेले की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सं...