जहानाबाद, जनवरी 27 -- रतनी, निज संवाददाता । स्थानीय प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर निर्वाचन के दौरान अच्छे कार्य करने वाले प्रखंड कर्मियों एवं बीएलओ को प्रशिस्त पत्र दिया है। बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने बताई की जिन लोगों ने चुनाव के दौरान अच्छे कार्य किए हैं। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । मौके पर स्वच्छता समन्वयक राजेश कुमार के अलावे अन्य बीएलओ एवं कर्मी उपस्थित रहे। फोटो- 27 जनवरी जेहाना-10 कैप्शन- रतनी में सोमवार को प्रशिस्त पत्र से सम्मानित करते बीडीओ आकांक्षा कुमारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...