संभल, फरवरी 2 -- पंवासा, संवाददाता। विकासखंड पंवासा के पीएम श्री विद्यालय अतरासी और धुरेटा के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चंदौसी भेजा गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईटीआई चंदौसी में छात्र-छात्राओं को विभिन्न ट्रेड, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई, जिससे उन्हें भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया जा सके। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शेखर राघव, लोकमान सिंह, पहलाद यादव, रजनीश शर्मा, बिधन चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...