मिर्जापुर, मई 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने ब्लाक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास सर्वें की गति धीमी पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पांच ग्राम पंचायत सचिवों की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर मई माह का वेतन रोकने का निर्देश दिए। कहाकि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं वर्दास्त की जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करना जरूरी है। कई बार निर्देश देने के बावजूद संबंधित सचिवों ने अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई, जिससे स्पष्ट होता है कि कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता वर्दास्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि जिन सचिवों की प्रगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.