पाकुड़, अप्रैल 19 -- पाकुड़िया। एसं बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत पलियादाहा पंचायत के ओरपाड़ा गांव में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, बीपीओ जगदीश पंडित, कनीय अभियंता लालू रविदास एवं मुखिया की मौजूदगी में शनिवार को निबंधित मजदूरों द्वारा उमेश सिंह की जमीन पर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधारोपण हेतु गढ्ढा खुदाई कार्य का शुभारंभ किया गया। बीड़ीओ सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि पंचायत के अन्य गांवों में भी खाली पड़े किसानों की जमीनों पर वृक्षारोपण हेतु स्थल का चयन कर वहां पानी की उपलब्धता आदि की जानकारी सुनिश्चित कर तथा लाभुकों को सभी प्रकार की जानकारी देकर गढ्ढे की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ताकि उनमें मिट्टी तैयार कर समय पर पौधे लगाए जा सके। बीडीओ ने गांव में अन्य लाभुकों की जमीन पर बन रहे सिंचाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.