जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- बीडीओ ने दी सख्त हिदायत,मनरेगा ई-केवाईसी व आवास योजना में तेजी लाएं जामताड़ा,प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनरेगा, आवास योजनाओं एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर बीडीओ ने निर्देश दिया कि मनरेगा जॉब कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही सभी पंचायतों को महिला मजदूरी डिमांड बढ़ाने और लाभुकों को 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराने पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि तीसरी किस्त प्राप्त लाभुक जल्द से जल्द अपना आवास पूर्ण करें। उन्होंने लिंट...