लातेहार, जनवरी 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने बीएलओ को नये मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया है। बीडीओ बीएलओ के साथ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा कर रही थी।उन्होने बीएलओ को आदेश देते हुए कहा कि घर - घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का सही ढंग से सत्यापन करें। उन्होने मृत और स्थानान्तरित मतदाताओ का नाम मतदाता सूची से शीघ्र हटाने की कार्रवाई करने के लिए भी बीएलओ को कहा। सूची में दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करने पर भी जोर दिया गया। डुप्लीकेट या अपात्र नामों की पहचान करने की आवश्यकता को भी बताया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटि रहने पर इसका सीधा असर चुनाव पर भी पड़ सकता है। मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित करने की जरूरत है। इसमे कोताही नहीं बरतनी है।...