गुमला, जनवरी 6 -- भरनो। हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आमलिया गांव निवासी सूरदास गूंजा उरांव को कंबल उपलब्ध कराया। सूरदास ने बताया कि पंचायत स्तर पर कंबल वितरण में उसका नाम छूट गया था, जिसके बाद वह सीधे बीडीओ कार्यालय पहुंचा। स्थिति को देखते हुए बीडीओ ने तत्काल उसे कंबल प्रदान किया, जिससे वह काफी प्रसन्न नजर आया और बीडीओ को दुआएं दीं। वहीं परसा गांव निवासी समिला बीबी का त्वरित रूप से पेंशन आवेदन पास कर उन्हें पीपीओ भी सौंपा गया। मौके पर जितेंद्र मिश्रा, ललन राम एवं सबील अंसारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...