बोकारो, जनवरी 2 -- बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ बंटवाया कंबल खेतको, प्रतिनिधि। शीतलहरी को देखते हुए पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो ने गुरुवार को चांपी पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करवाया। जिला परिषद एवं स्थानीय मुखिया की उपस्थिति में असहाय बुर्जुग, अनाथ, विधवा एवं दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण करवाया। बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त कंबल जरूरतमंदों को दिया जाना है ताकि उन सब को ठंड से बचाया जा सके। कहा कि ठंड को देखते हुए सुबह सवेरे ज्यादा जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले तो सिर एवं कान को गर्म कपड़े से बांधकर ही निकले ताकि ठंड के प्रकोप से प्रभावित होने से बचे। जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, मुखिया रीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू, पूर्व मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम, पूर्व उप मुखिया भुनेश्वर महतो आदि ...