मिर्जापुर, जनवरी 10 -- पटेहरा। विकास खंड के ग्राम पंचायत मड़िहान में निर्माणाधीन सेनेटरी पैड निर्माण भवन एवं देवरी कला ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थल का बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी जतायी। बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए मड़िहान ग्राम पंचायत के जगनपुर में सेनेटरी पैड यूनिट लगाई जाएगी। उसी के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के अंदर भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, देवरी कला गांव में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए चेतावनी देते हुए दस दिनों में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए...