बाराबंकी, जनवरी 13 -- सिरौलीगौसपुर। ब्लॉक सभागार में बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता व एडीओ पंचायत मनोज मिश्रा के संयोजन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास पर समीक्षा करते हुए ग्राम सचिव व ग्राम विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उपरोक्त योजनाओं मे लाभान्वित लाभिर्थियो के एक सप्ताह में आवारा पूर्ण कराये जाए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन अन्तर्गत पांच-पांच गांव में नये समूहों का गठन कराया जाए। गांवों साफ सफाई का विशेष रुप से ध्यान रखा जाय। गांवों में इन्टरलाकिंग, खड़ंजा इत्यादि कार्यों को समय से पूरा कराने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा, रवि रावत, तेजभान वर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, आशीष कुमार, विवेक कुमार, सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...