लातेहार, जनवरी 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने मनरेगा योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए रोजगार सेवकों को पंचायत आवंटित कर दी है। इससे सम्बंधित निर्गत चिट्ठी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पासवान को बरवाडीह, मोरवाईकला, धनदेव सिंह को बेतला,रेखा कुमारी को छेन्चा, उषा कुमारी को छिपादोहर,राजेश प्रसाद को चुंगरु, मुकेश अग्रवाल को हरातू,उपेंद्र यादव को केड,अनिल उरांव को केचकी, दीनदयाल सिंह को कुचिला, खुरा,मुनेश्वर सिंह को लात, शिव प्रसाद को मंगरा, विश्वरंजन शर्मा को पोखरिकला और रोजगार सेवक रेखा कुमारी - 2 को उक्कामांड पंचायत आवंटित की गई है। बीडीओ ने उन रोजगार सेवकों को आवंटित पंचायतों में शीघ्र प्रभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...