चतरा, दिसम्बर 23 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, अबुआ आवास तथा अंबेडकर आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बीडीओ ने मनरेगा योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अधूरे पड़े आवास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही या कोताही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी कर्मियों को लक्ष्य निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक योजना की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में बीपीओ बिनोद कुमार गुप्ता,रोजगार सेवक, सत्येंद्र क...