साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- मंडरो। बीडीओ मेघनाथ उरांव ने प्रखंड क्षेत्र के कौड़ी खुटाना पंचायत के ग्राम रंगुकित एवं कमलदाहा में बन रहे अबुआ आवास योजनाओं का निरीक्षण बुधवार को किया । कार्य में अभिरुचि नहीं लेने वाले लाभुकों को अविलंब कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। बीडीओ ने कहा कि यदि दस दिन में कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो राशि वापस ले ली जाएगी। वहीं कार्य से संबंधित कर्मी को भी निर्देश दिया गया कि अविलम्ब कार्य को पूरा करें ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...