बोकारो, फरवरी 7 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू पंचायत में आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लेने बीडीओ महादेव महतो पहुंचे। इस दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बबलू सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बड़की पुन्नू के पूर्व मुखिया संजय साव, पंचायत सचिव अजय कुमार व किसान मित्र सिकंदर सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने बताया 7 फरवरी को बेलडीह मैदान में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें किसान अपने-अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को कृषि विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री योगेंद्र प्रसाद उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...