घाटशिला, फरवरी 20 -- मुसाबनी। अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रखंड में चल रही 15 वें वित्त, मनरेगा एवं आवास योजनाओं की वृहद पैमाने पर समीक्षा बैठक किया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के 19 पंचायत के सभी मुखिया, बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, बी सी अमित यादव, मंगल हांसदा, ए ई अरविंद हेंब्रम, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक शामिल थे। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सबसे पहले मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए काम में लापरवाही के लिए तीन रोजगार सेवकों का वेतन रोक दिया एवं निर्देश दिया कि पुरानी सभी लंबित योजनाओं को जल्द पूरा कर अभिलेख बंद करें, जो योजना चलने वाली नहीं है, उसकी सूची बनाकर जिला को भेजें। आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि 2024- 2025 कि आबुआ आवास को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.