दुमका, दिसम्बर 7 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा शनिवार को मोहलबोन पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। अबुआ आवास, तालाब, कूप निर्माण समेत अन्य योजनाओं की निरीक्षण किया। लाभुक को योजना कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। कई लाभुक को प्राप्त किश्त के विरुद्ध कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर मनरेगा बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य मौजूद थे। फोटो-6दुमका-204, कैप्सन- शनिवार को विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करते बीडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...