चतरा, मार्च 19 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया गया।योजनाओं की समीक्षा प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने किया। बीडीओ ने मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर रेकार्ड तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ प्रखंड के विभिन्न पंचायत में किए जा रहे कूप निर्माण को जल्द पूर्ण करने, अबुआ आवास में मजदूरों का डिमांड करने का भी निर्देश दिया। जबकि मापी पुस्तिका तैयार करते हुए पूर्ण योजनाओं को बंद करने को कहा। बीडीओ ने आवास प्लस के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुको को जिओ टेक करने को कहा। बैठक में 15वें वित योजना की भी समीक्षा किया गया । मौके पर प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दिगंबर पांडेय, प्रखंड समन्वयक फरहत नाजनी, बीपीओ रामकुमार सिंह, एई मनोज कुमार, जेई सचिनदत्त शर्मा, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.