दुमका, जनवरी 3 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान वर्तमान मतदाता सूची में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, अस्पस्ट फोटो, त्रुटिपूर्ण नाम आदि पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर से मौके पर ही रिपोर्ट तैयार कराया गया। इस दौरान 88 मतदाता केंद्र के मतदाता सूची में कुल 1107 ब्लैक एंड व्हाइट एवं अस्पस्ट फोटो पाया गया। वहीं 198 नाम को त्रुटिपूर्ण पाया गया। इसे लेकर सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को प्रपत्र 8 भरकर सूची में सुधार करने की निर्देश दिया गया। जबकि एस आईआर मैपिंग के तहत ऐसा मतदाता जिसका मैपिंग नहीं हो पाया है उसकी सूची के अलावे ...