दुमका, जनवरी 10 -- बीडीओ ने किया बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक, दिए कई निर्देश रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नियुक्त सभी 154 बीएलओ तथा संबंधित बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी मतदान केंद्र क्षेत्र अंतर्गत अनुभागवार नोशनल नंबर निर्धारण एवं सही आवंटन सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान प्रखंड निर्वाचन प्रभारी-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें नोशनल नंबर तय करने की प्रक्रिया, अनुभागवार सर्वेक्षण, वर्गीकरण, प्रविष्टियों की सटीकता तथा त्रुटिरहित फॉर्म-भराव से संबंधित दिशा-निर्देश शामिल थे। प्रखंड विका...