दुमका, फरवरी 20 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में मौजूद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एस्थर मुर्मू ने जानकारी दिया कि स्कूल में संचालित एमडीएम योजना के अंडे की पैसा जिला कार्यालय से सीधे स्कूल को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बन रहे एमडीएम के भोजन को गुणवत्ता को चखने एवं पंजी में दर्ज करने के आधा घंटे बाद बच्चों को परोसने की निर्देश शिक्षकों को दी गई है। बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड के टेबलेट मध्याह्न भोजन के आधा घंटे बाद खिलाने की निर्देश दी गई। मध्याह्न भोजन के बाद मैसेज अनिवार्य रूप से पोर्टल में दर्ज करने की निर्देश दी गई। किसी पंचायत के मुखिया द्वारा रसोइया चयन को नियम विरुद्ध करार दिया गया। रस...