कोडरमा, दिसम्बर 11 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के चंदवारा पश्चिमी पैक्स गोदाम का निरीक्षण बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह चंदवारा पश्चिमि पंचायत सचिव कपिलदेव यादव,जनसेवक संतोष मिश्रा ने किया। इस दौरान बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी चीजें सही पाया गया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसान लोग बिचौलियों के पास ओने-पोने दाम में ना बेचे। मौके पर मुखिया संतोष कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव,आकाश कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...